अध्यात्म

Chandra Grahan 2025: साल 2025 में कब- कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए डेट और भारत में दिखेगा या नहीं

Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण लगना और सूर्य ग्रहण लगना खगोलीय घटना मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे और भारत में इनका असर होगा या नहीं।

Image

Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan 2025: साल 2025 में कुल चार चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। सूर्य की परिक्रमा के समय जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो उस समय में धरती पर चंद्रमा की छाया नहीं पड़ती है। जिसके कारण चंद्र ग्रहण लगता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण लगाना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसका बहुत ही अधिक महत्व है। साल 2025 में चार ग्रहण लगेंगे। जिसमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में चंद्र ग्रहण कब- कब लगेगा।

Chandra Grahan 2025 (साल 2025 में कब- कब लगेगा चंद्र ग्रहण)

साल 2025 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। वहीं 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 ये ग्रहण भी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

साल 2025 का पहले चंद्र ग्रहण का भारत पर असर होगा या नहीं

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2025 को फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगा। इस दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। ये चंद्र ग्रहण भी पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। इसका असर भारत पर नहीं होगा। ये चंद्र ग्रहण अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप जैसे देश में लगेगा।

साल 2025 के दूसरे चंद्र ग्रहण का असर भारत में रहेगा या नहीं

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। इस चंद्र ग्रहण का भी भारत में कोई असर नहीं रहने वाला है। इसके कारण भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, एशिया में दिखाई देगा।

क्यों लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व भी है। जिस समय चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाती है। उस समय में चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्र ग्रहण के समय में चंद्रमा का छाया वाला हिस्सा अंधकार में डूब जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के समय में घर से निकलने के लिए मना किया जाता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा केतु ग्रास कर लेते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article