Aaj Ka Panchang 19 january 2023 in Hindi Today: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है।आज प्रदोष का पावन व्रत है।उपवास रहें।रुद्राभिषेक करें।माघ माह में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।ज्येष्ठा नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।
Panchang 19 January 2023
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 19 जनवरी 2023 |
| दिवस | गुरूवाार |
| माह | माघ ,कृष्ण पक्ष |
| तिथि | द्वादशी 01:18pm तक फिर त्रयोदशी |
| सूर्योदय | 07:15 m |
| सूर्यास्त | 05:48 pm |
| नक्षत्र | ज्येष्ठा |
| सूर्य राशि | मकर |
| चन्द्र राशि | वृश्चिक 03:19pm तक तक फिर धनु |
| करण | तैतिल |
| योग | ध्रुव |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:56 से 12 :48 तक | राहुकाल | दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29 pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:19 pm से 06:56pm तक |
