Aaj ka Panchang 19 February 2023 : आज भगवान सूर्य की उपासना का पावन दिन , देखें शुभ-अशुभ मु‍हूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 18, 2023, 06:06 PM IST

Aaj ka Panchang 19 February 2023 in Hindi : आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। सूर्य अभी कुम्भ में रहेंगे। श्रवण नक्षत्र व वरियान योग है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें ।

Aaj ka Panchang 19 February 2023 in Hindi 19 फरवरी 2023 का पञ्चाङ्ग :

Panchang Today

Aaj ka Panchang 19 February 2023

आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है।आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। सूर्य अभी कुम्भ में रहेंगे। श्रवण नक्षत्र व वरियान योग है। आज सूर्योपासना का महान पर्व है।तिल व गुड़ का दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।लोग सन्तान प्राप्ति के लिए भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।तिल व कम्बल का दान करें।

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed