Aaj Ka Panchang : आज कितने बजे से लगेंगे पंचक, सोम प्रदोष व्रत आज, पंचांग से जानिए आज का शुभ और अशुभ काल का समय, तिथि और सभी कुछ

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 16 March 2026: आज 16 मार्च के दिन मार्च महीने का दूसरा प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आज के दिन से ही पंचक भी लग रहे हैं। आज के दिन का शुभ, अशुभ और राहुकाल क्या रहेगा, यह आप आज के पंचांग से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल समय क्या रहेगा?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 16 March 2026: 16 मार्च 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज चैत्र मास (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। आज से पंचक भी लग रहे हैं। आज के दिन मार्च महीने का दूसरा प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जो भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज के दिन शाम 06:30 बजे से रात 08:54 बजे तक प्रदोष काल रहेगा, इसमें आप भगवान शिव का पूजन कर सकते हैं। आज चंद्रमा पहले मकर राशि में रहेंगे और बाद में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं 16 मार्च 2026 के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या रहेगा?

16 मार्च का पंचांग

16 मार्च का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

16 मार्च को सूर्य का उदय सुबह 06:30 बजे और सूर्यास्त शाम 06:30 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 17 मार्च को सुबह 05:25 बजे होगा और चन्द्रास्त दोपहर 03:49 बजे होगा।

End of Feed