Aaj Ka Panchang : आज छठ पूजा का संध्या अर्घ्य, पंचांग से जानिए आज सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: आज 15 नवंबर दिन रविवार को छठ पूजा का संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि आज सूर्यास्त का समय क्या है।

Aaj Ka Panchang 15 November 2026: 15 नवंबर 2026, रविवार को छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसे संध्या अर्घ्य या अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का दिन कहा जाता है। आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। छठ व्रती नदी, तालाब या अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करेंगे। पंचांग के अनुसार आज षष्ठी तिथि रात 2 बजे तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी।

Aaj Ka Panchang 15 November 2026_ 15 नवंबर का पंचांग

15 नवंबर का पंचांग

आज का पंचांग

15 नवंबर को रविवार का दिन है। विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थी और शक संवत 1948 पराभव चल रहा है। गुजराती संवत 2083 कालयुक्त है। पूर्णिमान्त और अमान्त गणना के अनुसार कार्तिक मास है। आज शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 16 नवंबर की रात 2 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।

End of Feed