14 January 2024 Panchang (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग अनुसार आज का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन साल का पहला त्योहार लोहड़ी मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन संग्रांद और विनायक चतुर्थी भी है। सूर्य देव रात 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिसके बाद से मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा दिन में शुभ रवि योग भी बनेगा। जानिए 14 जनवरी का पूरा पंचांग।
14 January 2024 Panchang
लोहड़ी का मुहूर्त 2024 (Lohri Muhurat 2024)
लोहड़ी के दिन शाम में शुभ मुहूर्त में आग जलाकर उसकी परिक्रमा की जाती है। इस साल लोहड़ी का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी की शाम 05 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
विनायक चतुर्थी 2024 तिथि व मुहूर्त (Vinayaka Chatruthi 2024 January Date And Time)
- विनायक चतुर्थी पूजा का मुहूर्त 11:27 AM से 01:33 PM तक रहेगा।
- विनायक चतुर्थी का प्रारम्भ 14 जनवरी की सुबह 07:59 से होगा।
- विनायक चतुर्थी की समाप्ति 15 जनवरी की सुबह 04:59 पर होगी।
शुभ मुहूर्त (Aaj Ke Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
- प्रातः सन्ध्या 05:54 ए एम से 07:15 ए एम
- अभिजित मुहूर्त 12:09 पी एम से 12:51 पी एम
- विजय मुहूर्त 02:15 पी एम से 02:57 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त 05:42 पी एम से 06:09 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या 05:45 पी एम से 07:06 पी एम
- अमृत काल 01:35 ए एम, जनवरी 15 से 03:02 ए एम, जनवरी 15
- निशिता मुहूर्त 12:03 ए एम, जनवरी 15 से 12:57 ए एम, जनवरी 15
- रवि योग 10:22 ए एम से 07:15 ए एम, जनवरी 15
राहुकाल समय
14 जनवरी को राहुकाल समय शाम 04:26 से 05:45 तक रहेगा।
