Aaj Ka Panchang 14 April 2025: मेष संक्रांति, पुथन्डू और विषु कानी पर्व आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल के बारे में यहां

Aaj Ka Panchang 14 April 2025: आज परम पवित्र चैत्र वैशाख द्वितीया मेष संक्रांति व्रत है। मेष संक्रांति सूर्य उपासना की उत्तम तिथि है। सोमवार भी है, शिवलिंग का पूजन करें। आज अवश्य व्रत रहें। संक्रांति का महान दिवस दान व पुण्य प्राप्ति का होता है।

Aaj Ka Panchang 14 April 2025: हर माह की सूर्य संक्रांति का नियमित व्रत रहें। आज सूर्य व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। सात अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। किसी भी शिव मन्दिर परिसर में नीम, महुआ, बेल, बरगद , आम, पाकड़ व पीपल का पेड़ लगाएं। अपने घर के मंदिर में अखण्ड दीप जलाइए। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ बहुत फ़लदायी है। मन का सात्विक होना बहुत आवश्यक है। मन्दिर में कीर्तन कराएं।सूर्य उपासना व्यक्ति को निर्भय बनाती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर उनका रुद्राभिषेक करें। शिवपुराण का पाठ भी कर सकते हैं। उदित सूर्य को जल अर्पित करें। गायत्री मंत्र का जप करें। मेष संक्रांति को भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए गायत्री मंत्र व श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ उदित सूर्य के समक्ष करें।

aaj ka panchang 14 april 2025

Aaj Ka Panchang 14 April 2025

आज का पंचांग 14 अप्रैल 2025

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

End of Feed