Aaj Ka Panchang 13 May 2025: हनुमान जी की पूजा से होगा लाभ, ज्येष्ठ प्रतिपदा व्रत का ये है शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, सूर्योदय समय

Aaj Ka Panchang 13 May 2025 (आज का पंचांग 13 मई 2025): आज ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तिथि है, इस दिन प्रतिपदा व्रत रखा जाएगा। आज हनुमान जी की उपासना करें, सुंदरकांड का पाठ करें। थर्मस, घड़े, सप्त अन्न का दान करना फलित होगा। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। पढ़ें पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 13 May 2025 (आज का पंचांग 13 मई 2025): आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की प्रतिपदा तिथि है। ज्येष्ठ माह का प्रत्येक मंगलवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है । हनुमान जी की उपासना करें। घर की छत पर विहंगों को दाना - पानी दें।गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़,चारा , पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रम्ह मुहूर्त में गायत्री मंत्र का जप करें। मङ्गल, चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। रोग से परेशान लोग हनुमान बाहूक का पाठ करें। सुंदरकांड का पाठ व हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। जानिए आज के शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

आज का पंचांग  13 मई 2025

Aaj Ka Panchang 13 May 2025 (आज का पंचांग 13 मई 2025):

संवत - विक्रम संवत 2082 माह-ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष

End of Feed