अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 12 May 2025: आज है बुद्ध पूर्णिमा, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और चंद्रोदय समय

Aaj Ka Panchang 12 May 2025: आज बुद्ध पूर्णिमा है। पूर्णिमा व्रत बहुत पुण्यदायी है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गर्मी में गुड़, जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। पढ़ें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 12 May 2025

Aaj Ka Panchang 12 May 2025: आज वैशाख महीने की पूर्णिमा है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रम्ह मुहूर्त में गायत्री मंत्र का जप करें।पूर्णिमा की रात्रि में चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पूर्णिमा में भगवान विष्णु उपासना करें तथा श्री विष्णुसहस्रनाम श्री सूक्त का पाठ करें। जानिए आज के शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

12 मई 2025 का पंचांग (12 May 2025 Panchang)

संवत--- विक्रम संवत 2082 माह-वैशाख,शुक्ल पक्ष

तिथि - पूर्णिमा

पर्व- पूर्णिमा व्रत

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-05:33am

सूर्यास्त-7:01pm

नक्षत्र- स्वाती 06:15 am तक फिर विशाखा

चन्द्र राशि - तुला,स्वामी ग्रह -शुक्र

सूर्य राशि- मेष

करण-- विष्टि 09:17am तक तत्पश्चात बव

योग-वरियान

12 मई 2025 शुभ मुहूर्त (12 May 2025 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:52am से 12:44 pm तक

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:22pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:05m से 05:06am तक

अमृत काल-06:02am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41 से 12:21तक रात

संध्या पूजन-06:21pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07 :30बजे से 09 बजे तक

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article