Aaj Ka Panchang : भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा आज, पंचांग से जानिए दिनभर के शुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang 11 November 2026: आज भाई दूज ही नहीं, चित्रगुप्त पूजा भी है। साथ ही चन्द्र दर्शन का विशेष संयोग बन रहा है। चलिए पंचांग से जानें आज के दिन के शुभ मुहूर्त, योग, करण, राहुकाल का समय और नक्षत्र आदि के बारे में।

Aaj Ka Panchang 11 November 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हुआ है, जो दोपहर 03:53 बजे तक रहेगी। इसके बाद कल सुबह तक तृतीया तिथि रहने वाली है। साथ ही आज चतुर्थ चातुर्मास का 21वां दिन, भाई दूज (यम द्वितीया), चित्रगुप्त पूजा और चन्द्र दर्शन है। इसके अलावा प्रात: काल में अनुराधा नक्षत्र रहेगा, जिसका समापन सुबह 11:38 बजे होगा। अनुराधा नक्षत्र के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। चलिए अब जानें 11 नवंबर 2026, बुधवार के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

11 नवंबर 2026 का पंचांग

11 नवंबर 2026 का पंचांग

आज के शुभ-अशुभ योग

अतिगण्ड योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 03:40 बजे तक था। इसके बाद सुकर्मा योग प्रभावी है। हालांकि, इस बीच सुबह 11:38 बजे विडाल योग बनेगा, जो 12 नवंबर की सुबह 06:41 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और आडल योग सुबह 06:40 बजे से सुबह 11:38 बजे तक आज रहेंगे।

End of Feed