अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 10 June 2024: विनायक चतुर्थी के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 10 June 2024 (आज का पंचांग 10 जून 2024): विनायक चतुर्थी के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस दिन चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। यहां पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 10 June 2024

Aaj Ka Panchang 10 June 2024 (आज का पंचांग 10 जून 2024): विनायक चतुर्थी के दिन पुष्य नक्षत्र रात के 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। उसके बाद आशलेषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आज के दिन संध्या पूजन का समय 6 बजकर 58 मिनट से लेकर 7 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है। आज के दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 10 June 2024 (आज का पंचांग 10 जून 2024)

संवत--पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष

तिथि-चतुर्थी

व्रत-विनायक चतुर्थी व्रत,सोमवार व्रत

दिन-सोमवार

सूर्योदय-05:23am

सूर्यास्त-07:17pm

नक्षत्र- पुष्य 09:43pm तक फिर आश्लेषा

चन्द्र राशि- कर्क स्वामी-चन्द्रमा

सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र

करण-विष्टि 04pm तक फिर बव

योग- ध्रुव 04:27 pm तक फिर व्याघात

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:55am से 12:46 pm

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:25 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:47 pm से 07:07 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:08am तक

5अमृत काल-06:07am से 07;55 am तक

6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:51 से 12:44 तक रात्रि

संध्या पूजन-06:58pm से 07;50pm तक

दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या करें-सोमवार का साप्ताहिक व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें। मन्दिर में प्रभु राम दरबार व शिव जी का दर्शन करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर के दान का बहुत महत्व है। उपवास फलाहार ही होगा। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं। भगवान शिव के नाम का भी जप करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें।किसी भी मंदिर परिसर में आम,बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज शिव उपासना का विशेष महत्व है। रोगों से मुक्ति के लिए शिव पुराण का पाठ करें। शिव मंदिर में गंगा जल व कुशोदक से रुद्राभिषेक भी करवा सकते हैं। गाय को पालक व केला खिलाएं। विहंगों को दाना पानी दें। सप्त अन्न का दान करें। सोमवार को किसी शिव मंदिर में घण्टा चढ़ाएं।

क्या न करें- किसी की आह मत लें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article