अध्यात्म

Shukra Gochar 2024: जून के महीने में शुक्र करेंगे मिथुन राशि में गोचर , इन राशि वालों को मिलेगा मनचाहा फल

Shukra Gochar 2024: जून के महीने में सुख और वैभव के स्वामी शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के राशि बदलने का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशि के जातक को मनचाहा फल मिल सकता है।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत ग्रह गोचर का बहुत ही खास महत्व है। ग्रहों के चाल बदलने से हर एक राशि पर अलग- अलग प्रभाव पड़ता है। जून के महीने में 12 जून को शाम 06 बजकर 29 मिनट शुक्र ग्रह अपनी यात्रा वृषभ राशि में पूरी करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र मिथुन राशि में 7 जुलाई तक रहने वाले हैं। उसके बाद शुक्र ग्रह कर्क राशि में चले जाएंगे। शुक्र गोचर का असर हर राशि पर पड़ेगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं। जिनको शुक्र गोचर से मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। आइए जानें उन राशियों के बारे में।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

शुक्र गोचर से मेष राशि के जातक को बहुत लाभ होने वाला है। इस समय में आपको बेहतरीन ऊर्जा शक्ति मिलेगी। इसके साथ आपको धन का भी लाभ होगा। शुक्र गोचर से आपको पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए शुभ साबित होगा। आपको परिणाम सकारात्मक हो सकते हैं।

मिथुन राशि

शुक्र गोचर से मिथुन राशि वालों को हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा। आपको इस समय में निवेश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी इस समय में उत्तम रहेगा। इसके साथ आप जो भी काम करेंगे। उसके परिणाम आपको शुभ ही मिलेंगे। धन कमाने के नये स्तोत्र खुलेंगे और बिजनेस में भी लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि की लव लाइफ के लिए शुक्र गोचर शुभ साबित होगा। आपको इस समय में मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। इसी के साथ आप जीवनसाथी के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं। किसी के साथ प्याह में हैं को विवाह तक बात पक्की हो सकती है। माता पिता की सहमति से प्रेम की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि

शुक्र गोचर से कुंभ राशि के जातक को कारोबार में अधिक लाभ होगा। इसके साथ ही आपको इस समय में अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। यदि किसी का प्यार बिछड़ गया है तो उसे वो दुबारा मिल सकता है। कुंभ राशि के जातक किसी काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article