05 फरवरी 2023 का पंचांग : आज माघ पूर्णिमा का शुभ दिन , देखें शुभ-अशुभ मु‍हूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 4, 2023, 06:18 PM IST

Aaj ka Panchang 05 February 2023 in Hindi : ​ आज माघ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है।आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। आज पुष्य नक्षत्र व आयुष्मान योग है।

Aaj ka Panchang 05 February 2023 in Hindi 05 फरवरी 2023 का पञ्चाङ्ग-

Panchang Today , 05 February 2023

Aaj ka Panchang ,05 February 2023

आज माघ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है।आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। सूर्य अभी मकर में रहेंगे। पुष्य नक्षत्र व आयुष्मान योग है। आज सूर्योपासना का महान पर्व है।तिल व गुड़ का दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।लोग सन्तान प्राप्ति के लिए भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।तिल व कम्बल का दान करें।

End of Feed