Aaj ka Weekly Rashifal , 05 to 11 february 2023 , weekly Horoscope Today in Hindi साप्ताहिक राशिफल 05 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक-
इस सप्ताह सूर्य मकर,केतु तुला,बुध धनु,शनि-शुक्र कुम्भ,गुरु मीन तथा मङ्गल वृष राशि में गोचर कर रहे हैं।। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह मेष व तुला राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे।वृष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जाँब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल
1. मेष- इस वीक बुधवार के बाद व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।परिवार में रुके कार्य बनेंगे।कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख के लिए ज्यादा अनुकूल है।पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नित्य पाठ करें व अनार का दान करते रहें।
2.वृष- इस सप्ताह तृतीय चन्द्रमा , गुरु का एकादश व शुक्र - शनि का भाग्यभाव में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जाँब में लाभ की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।श्री रामचरितमानस का प्रतिदिन पाठ करें।शनिवार को तिल का दान करें।
3.मिथुन- राशि स्वामी बुध का सप्तम गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब के लिए बहुत शुभ है।राजनीतिज्ञों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।अन्न का दान करें।गाय को गुड़ खिलाएं।
4.कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। शनि इस राशि से अष्टम में है।बुधवार के बाद गुरु व चन्द्र गोचर मंगलकारी है।जाँब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें तथा पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
5.सिंह- इस सप्ताह जाँब में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहना होगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा का सिंह फिर दो दिन बाद कन्या गोचर विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व पीला रंग शुभ है।प्रतिदिन तिल का दान करें।
6.कन्या- सूर्य इस समय मकर राशि में रहकर आर्थिक प्रगति देंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।हेल्थ की स्थिति बेहतर होगी।गुरु व पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन .आशीर्वाद लेने से गुरु व सूर्य अनुकूल होते हैं। गुरु का मीन व बुध का धनु में गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।नीला व लाल रंग शुभ है।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
7.तुला- इस सप्ताह पँचम शनि शिक्षा में उन्नति के अवसर देगा।सूर्य का चतुर्थ प्रभाव घर के कार्यों में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाते रहें।
8.वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व शनि लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं है। सूर्य का तृतीय प्रभाव उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।जाँब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।संतान प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।
9.धनु- इस सप्ताह सूर्य इसी राशि से द्वितीय में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जाँब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व लाल रंग शुभ है। बुधवार को उड़द का दान करें।भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें व गुरु का आशीर्वाद लें।
10.मकर- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का कर्क व राशि स्वामी शनि की कुम्भ में स्थिति पॉलिटीक्स में लाभ देगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का नवम फिर गुरुवार के बाद कर्म भाव में आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।आसमानी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन शिव जी की पूजा करते रहें व माघ माह में तिल का दान करें।
11.कुम्भ- गुरु का मीन व सूर्य का मकर गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा।हनुमान जी की नियमित पूजा करें। पीला व लाल रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति से लाभ मिलेगा।माघ माह में प्रतिदिन तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।
12.मीन-शनि का द्वादश, गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का कर्क राशि में गोचर रुके कार्य पूर्ण कराएगा। चन्द्रमा मंगलवार को इस राशि से सप्तम लव लाइफ के लिए शुभ है।गुरु धार्मिक कार्य करवाएगा।इस सप्ताह खान पान में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे।जाँब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन अन्न दान करें।
