Aaj Ka Mantra: मंत्र का मतलब होता है मन को एक तंत्र से बांधना। कहते हैं मंत्र में इतनी शक्ति होती है कि इससे किसी भी परेशानी का अंत किया जा सकता है। देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप बेहद फलदायी माना जाता है। मंत्र तीन तरह के होते हैं सात्विक, तांत्रिक और साबर। सभी का अपना अलग-अलग महत्व होता है। यहां आप जानेंगे आज का शुभ मंत्र जिसके जाप से आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। अगर आप सुबह-सुबह इन मंत्रों का जाप करते हैं तो आपका आज का पूरा दिन बेहद सकारात्मक रहेगा।
Aaj Ka Mantra: ॐ हौं जूं स:
पहला मंत्र
""देहि सौभाग्यमारोग्यम देहिमें परमं सुखम,रूपम देहि,जयं देहि,यशो देहि,द्विषो जहि।।
यह दुर्गासप्तशती का महामन्त्र है। यह बहुत ही सहज व,सरल व चमत्कारिक मन्त्र है। दुर्गा मंदिर या घर के मंदिर में में रुद्राक्ष की माला पर इसका जप करें। आप इसका मानसिक जप भी कर सकते हैं। यदि इस मंत्र को ॐ नमः शिवाय मन्त्र के बाद जप किया जाय तो और बेहतर होगा। यह चमत्कारिक मन्त्र दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों से मुक्ति प्रदान कर माता की भक्ति की तरफ ले जाता है। आपका भोजन सात्विक हो। आपका मन पवित्र व धार्मिक-आध्यात्मिक हो तभी यह मंत्र चमत्कारिक कार्य करेगा। यह मंत्र सौभाग्य देता है। भाग्यवृद्धि प्रदान करता है। यह रूप को निरोग करता है।व्यक्ति जीवन में यश चाहता है। आप महत्वाकांक्षी बनें। कर्म करें। सब कुछ करने के बावजूद यदि सफलता नहीं मिलती है तो यह मंत्र आपको यशश्वी बनाएगा। जयं देहि-माता की भक्ति जय प्रदान करती है। द्विषो जहि-मन के शत्रु जैसे काम, क्रोध, मद व लोभ का नाश। माता की भक्ति दुर्गुणों का नाश करती है। इस महामंत्र का जप अवश्य करें।
दूसरा मंत्र
ॐ हौं जूं स:
यह लघु मृत्युंजय मन्त्र है। बहुत ही सहज व सरल है। शिव मंदिर या घर के मंदिर में में रुद्राक्ष की माला पर इसका जप करें। आप इसका मानसिक जप भी कर सकते हैं। यदि इस मंत्र को ॐ नमः शिवाय मन्त्र के बाद जप किया जाय तो और बेहतर होगा। यह चमत्कारिक मन्त्र दैहिक, दैविक व भौतिक संतापों से मुक्ति प्रदान कर शिव भक्ति की तरफ ले जाता है। आपका भोजन सात्विक हो। आपका मन पवित्र व धार्मिक-आध्यात्मिक हो तभी यह मंत्र चमत्कारिक कार्य करेगा।
