Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 12 May 2026 : आज 12 मई 2026 है। 12 का संयुक्त अंक चन्द्रमा और सूर्य के प्रभाव से बना है। चन्द्रमा मन, भावनाओं और कर्म का कारक माना जाता है, जबकि सूर्य आत्मबल, सम्मान और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक सफलता, ज्ञान और प्रगति देने वाला माना जाता है। 12 का एकल अंक 03 होता है, जिसका स्वामी गुरु है। आज का भाग्यांक 09 है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल साहस, ऊर्जा और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, आत्मविश्वास और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
12 मई का अंकफल
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। सूर्य और मंगल का प्रभाव आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना रहेगी। बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लाभ दे सकती है। स्वास्थ्य में कफ और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज उड़द का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का फायदा भी मिलेगा। गुरु और मंगल का प्रभाव आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज तिल और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। गुरु और मंगल का प्रभाव जॉब में प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं और नए अवसर मिल सकते हैं। मित्र ग्रह सूर्य और चंद्रमा का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 6 और 7 रहेगा। एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। नई डील या नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज गुड़ और गेहूं का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 6 और 7 रहेगा। जॉब में प्रगति होगी और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। व्यवसाय में सफलता के अच्छे योग हैं। शुक्र और मंगल का सहयोग आपको आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। आपकी मेहनत और परफॉर्मेंस की तारीफ हो सकती है। बिजनेस में नए अवसर मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में शुगर और बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। शनि और मंगल का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ा सकता है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। मंगल, गुरु और सूर्य का प्रभाव व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
