Aaj Ka Ankfal 30 July 2026 : आज 30 जुलाई 2026 है। 30 का संयुक्त अंक अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सफलता, ज्ञान, बुद्धिमत्ता और उन्नति का प्रतीक है। 30 का एकल अंक 03 होता है, जिसके स्वामी गुरु हैं। गुरु ज्ञान, शिक्षा, धर्म, न्याय, वित्त और सकारात्मक मार्गदर्शन के कारक माने जाते हैं।
30 जुलाई का अंकफल
आज 30-07-2026 का भाग्यांक 02 रहेगा, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन, संवेदनशीलता, रचनात्मकता और भावनात्मक संतुलन के प्रतीक हैं। गुरु, सूर्य और चंद्रमा परस्पर मित्र ग्रह हैं, जबकि सूर्य और शनि के बीच सामान्य सामंजस्य नहीं माना जाता। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 और 09 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों का सहयोग मिलने से प्रगति के योग बनेंगे। सूर्य, मंगल और चंद्रमा के प्रभाव से पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय गेहूं और तिल का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। चंद्रमा, मंगल और सूर्य के प्रभाव से नौकरी और व्यवसाय में कार्यों का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मूलांक 03 और 09 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और चंद्रमा का प्रभाव नौकरी में पदोन्नति तथा व्यवसाय में उन्नति के मजबूत योग बना रहा है। सूर्य और चंद्रमा का सहयोग आपके कार्यों में सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। शिक्षा, मीडिया, प्रशासन और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। चंद्रमा, गुरु और बुध का सहयोग नौकरी में पदोन्नति तथा व्यवसाय में रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में सहायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय मिष्ठान और शीतल जल का दान करें। शुभ रंग नीला और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। शुक्र और चंद्रमा का सहयोग नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। साइनस और श्वास संबंधी रोग वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में प्रगति के संकेत हैं। चंद्रमा और केतु के प्रभाव से अचानक कोई बड़ा लाभ या नई उपलब्धि मिल सकती है। आंखों से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय मसूर का दान करें। शुभ रंग नीला और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। शनि, शुक्र और राहु का सहयोग करियर में आगे बढ़ने के अवसर देगा। पदोन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और व्यवसाय में जल्द बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय अन्न और जल का दान करें। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। चंद्रमा और मंगल का सहयोग व्यवसाय में बड़ा लाभ दिला सकता है। नौकरी में मूलांक 02 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक समृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज का उपाय श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
