Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 21 June 2026 : आज 21 जून 2026 है। 21 का संयुक्त अंक 02 (चंद्रमा) और 01 (सूर्य) के प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। यह अंक धर्म, आध्यात्मिक ज्ञान, सफलता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। यह बहुत ही शुभ संयुक्त अंक माना जाता है। 21 का प्रभाव एकल अंक 03 के समान कार्य करता है, जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु ज्ञान, शिक्षा, विस्तार, सम्मान और भाग्य का कारक है। आज का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, प्रसिद्धि और सम्मान का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु, सूर्य और चंद्रमा परस्पर मित्र ग्रह हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 और 09 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।
21 जून का अंकफल
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। सूर्य और गुरु का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों के सहयोग से प्रगति के अवसर बन सकते हैं। भाग्य स्वामी सूर्य आपको करियर में पदोन्नति के अवसर दे सकता है। व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय मसूर और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग पीला और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। चंद्रमा, गुरु और शनि का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्यों के दबाव के कारण थोड़ी परेशानी रह सकती है, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और सूर्य का प्रभाव करियर में उन्नति के अवसर प्रदान कर सकता है। नौकरी में पदोन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में गुरु और चंद्रमा का सहयोग लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। स्वास्थ्य के मामले में समय अनुकूल रहेगा। आज का उपाय श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। भाग्यांक 01 मैनेजमेंट, टीचिंग, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता देने वाला रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में मूलांक 03 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करना है। शुभ रंग सफेद और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। बुध और सूर्य का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं और लंबे समय से रुके कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। व्यवसाय में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय हनुमान बाहुक का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। शुक्र और सूर्य का प्रभाव व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। नौकरी में मूलांक 01 और 03 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज का उपाय श्री अरण्यकांड का पाठ करना है। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। केतु और गुरु का प्रभाव आपके लिए मिश्रित परिणाम दे सकता है। नौकरी में अपने प्रदर्शन से संतुष्टि मिलेगी। व्यवसाय में कुछ संघर्ष रह सकता है और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आंखों के रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। आज का उपाय श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। शनि और सूर्य के मित्र ग्रह गुरु का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र की कृपा से बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। मंगल और सूर्य का प्रभाव आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में गुरु और सूर्य का सहयोग लाभ दिला सकता है। नौकरी में मूलांक 03 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रह सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय मिष्ठान और शीतल जल का दान करना है। शुभ रंग पीला और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
