अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : इन 4 तारीखों में जन्मे लोगों की आज खुलेगी किस्मत, पढ़ें 18 अप्रैल का अंकफल

Aaj Ka Ankfal ( 18 April 2026) आज का अंकफल : आज आपका दिन कैसा रहेगा, कैसा बीतेगा आज आपका शनिवार? अपने आज के अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं अंकज्योतिष के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा?

Image

आज का अंकफल (18 अप्रैल 2026)

Aaj Ka Ankfal ( 18 April 2026) आज का अंकफल : आज 18 अप्रैल 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार बेहद खास माना जा रहा है। अंक 18 का संयुक्त प्रभाव सूर्य (1) और शनि (8) के मेल से बनता है, जो अंततः अंक 9 (मंगल) की ऊर्जा देता है। यह संयोजन कर्मयोग, नेतृत्व क्षमता, आध्यात्मिक झुकाव और तेज सफलता का संकेत देता है। वहीं आज का भाग्यांक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुद्ध बुद्धिमत्ता, संवाद और व्यापार में प्रगति का कारक है। आइए आज अंकज्योतिष के आधार पर जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन? साथ ही जानें आज का उपाय, शुभ रंग और भाग्य प्रतिशत। (Daily Numerology Prediction)

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज का दिन करियर में प्रगति का संकेत देता है। आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज गुड़ और मसूर की दाल का दान करें, आज का शुभ अंक 2 और 9 रहेगा, आज का शुभ रंग लाल और पीला और आज का भाग्य प्रतिशत 65 प्रतिशत है।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलने से काम आसान हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ के अच्छे संकेत हैं। आज श्री सूक्त का पाठ करें, आज का शुभ अंक 1 और 3 रहेगा, आज का शुभ रंग बैंगनी और नीला और आज का भाग्य प्रतिशत 75 प्रतिशत है।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। गुरु और बुध का सकारात्मक प्रभाव सफलता दिला सकता है। यह दिन आगे बढ़ने के लिए शुभ है। आज गाय को पालक खिलाएं, आज का शुभ अंक 1 और 9 रहेगा, आज का शुभ रंग नीला और हरा और आज का भाग्य प्रतिशत 70 प्रतिशत है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आईटी और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। नए प्रोजेक्ट या लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आज तिल और गुड़ का दान करें, आज का शुभ अंक 5 और 8 रहेगा, आज का शुभ रंग नारंगी और हरा और आज का भाग्य प्रतिशत 70 प्रतिशत है।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में उन्नति के संकेत हैं। यह दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज सात प्रकार के अनाज का दान करें, आज का शुभ अंक 4 और 8 रहेगा, आज का शुभ रंग हरा और पीला और आज का भाग्य प्रतिशत 75 प्रतिशत है।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

व्यवसाय में सफलता और नौकरी में सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आज गुड़ और गेहूं का दान करें, आज का शुभ अंक 5 और 6 रहेगा, आज का शुभ रंग नीला और आसमानी और आज का भाग्य प्रतिशत 75 प्रतिशत है।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

कार्यस्थल पर संतुष्टि मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है। आज सात अन्न का दान करें, आज का शुभ अंक 5 और 6 रहेगा, आज का शुभ रंग बैंगनी और नीला और आज का भाग्य प्रतिशत 60 प्रतिशत है।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज शनि का प्रभाव आपको बड़ी सफलता दिला सकता है, खासकर करियर में। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। आज उड़द और गुड़ का दान करें, आज का शुभ अंक 4 और 7 रहेगा, आज का शुभ रंग नीला और हरा और आज का भाग्य प्रतिशत 60 प्रतिशत है।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए सबसे अधिक शुभ माना जा रहा है। करियर और व्यवसाय दोनों में सफलता के मजबूत संकेत हैं। आज चने की दाल का दान करें, आज का शुभ अंक 1 और 2 रहेगा, आज का शुभ रंग नारंगी और पीला और आज का भाग्य प्रतिशत 80 प्रतिशत है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article