अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज किस मूलांक के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, जानिए 17 मई के अंकफल से

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 17 May 2026 : 17 मई रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के अंकफल से जान सकते हैं। यहां पढ़ें आज का अंकफल क्या कह रहा है।

Image

आज का अंकफल 17 May 2026

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 17 May 2026 : आज 17 मई 2026 है। 17 का संयुक्त अंक सूर्य और केतु के प्रभाव से बना है। यह अंक जीवन में सफलता, प्रसिद्धि, न्यायप्रियता और आत्मविश्वास देने वाला माना जाता है। 17 का प्रभाव व्यक्ति को मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाता है। यह अंक एकल रूप में 08 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी शनि है। शनि कर्म, अनुशासन और संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला ग्रह माना जाता है। आज का भाग्यांक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुध बुद्धि, व्यापार, संवाद और प्रबंधन क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन समझदारी, धैर्य और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। आईटी, बैंकिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। शनि, बुध और सूर्य का सहयोग नौकरी और व्यापार में प्रगति दिला सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। नौकरी में काम का दबाव अधिक रह सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी महसूस होगी। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। बुध और गुरु का सहयोग नौकरी में बड़ा अवसर दिला सकता है। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज मूंग और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में शुक्र और शनि का सहयोग लाभ दिला सकता है। नौकरी में भी प्रगति के अच्छे संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 7 रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं और किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सात अन्न और फलों का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। शुक्र और बुध का सहयोग नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ दिला सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है। बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 6 रहेगा। व्यवसाय में अपने कार्यों से संतोष मिलेगा और लाभ के संकेत हैं। नौकरी में शनि और शुक्र का सहयोग प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज गुड़ और गेहूं का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। शनि और बुध का प्रभाव नौकरी में प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रह सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। नौकरी में मंगल और शुक्र का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज हनुमान जी की उपासना करें और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article