अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: आज किन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। देखें करियर, बिजनेस, प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़े संकेत।

Image

आज किन लोगों की किस्मत का खुलेगा ताला

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: आज चन्द्रमा, बुध और सूर्य वृष राशि में स्थित हैं। सूर्य देव हाल ही में वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अगले 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे। आज संगम स्नान और गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है। सात प्रकार के अन्न का दान करना अत्यंत शुभ रहेगा। भगवान विष्णु जी को मिष्ठान का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें। मंदिर में भंडारा करवाना पुण्यदायी माना गया है। रविवार के दिन सूर्य उपासना के साथ श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य देव को आत्मा और पिता का कारक माना गया है। सत्य और सदाचार का पालन करें। साथ ही बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ भी लाभकारी रहेगा। मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ फल देगा।

मेष राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और सूर्य आपकी राशि से द्वितीय भाव में हैं। व्यवसाय में कोई नई जिम्मेदारी या विशेष अवसर मिल सकता है। नौकरी बदलने की कोशिशों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होंगी। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और शाम के समय पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और शीतल जल व मिष्ठान का दान करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और सूर्य आपकी ही राशि में हैं। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में आपसी मतभेद खत्म करने की कोशिश करें। ऑफिस में जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

आज का दिन बिजनेस में नए अवसर लेकर आएगा। चन्द्रमा, बुध और सूर्य व्यय भाव में हैं। विदेश यात्रा या लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। ऑफिस में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गेहूं-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

शुभ अंक: 05, 08

भाग्य प्रतिशत: 85%

कर्क राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और सूर्य आपकी राशि से एकादश भाव में हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट में अभी ज्यादा जोखिम लेने से बचें। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। विवाह की बात घर में आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: सूर्य देव की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

शुभ अंक: 05, 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, बुध और चन्द्रमा दशम भाव में हैं। व्यवसाय में सफलता पाने के लिए संबंधों को मजबूत करना जरूरी होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करें। समय का सही उपयोग करें और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, बुध और चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं। छात्रों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार सफल रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। करियर में प्रगति होगी।

उपाय: शिवलिंग पर मधु, दूध और गंगाजल अर्पित करें तथा सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

शुभ अंक: 05, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

सूर्य, बुध और चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं। नौकरी में बार-बार बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है। बिजनेस में मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा तनाव दूर करेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

उपाय: शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

शुभ अंक: 06, 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

मंगल शुभ स्थिति में हैं और सूर्य-चन्द्रमा सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी संत का आशीर्वाद मानसिक शांति देगा। बिजनेस की बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। मित्रों का सहयोग लाभ दिलाएगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

सूर्य और चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य को लेकर बीपी और लीवर संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और मिष्ठान व शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

चन्द्रमा और सूर्य पंचम भाव में हैं। नौकरी में बदलाव से लाभ मिलेगा और आपकी स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: सूर्य देव की उपासना करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी, नीला

शुभ अंक: 01, 02

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

सूर्य और चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं। मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घरेलू विवाद से बचें और समय पर सही निर्णय लें। प्रेम जीवन में टाइम मैनेजमेंट की कमी परेशानी दे सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का 17 मई 2026 का राशिफल

सूर्य और चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा और कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article