आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 15 April 2026: आज चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 37 मिनट के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुधवार का दिन है और आज प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीपक जलाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें, गणेश जी की उपासना करें और शिव परिवार का पूजन करें। इस दिन सच्चे मन से की गई उपासना जीवन की कठिन समस्याओं को भी सरल बना देती है।
मेष राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा 09:37 बजे के बाद बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है और मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। सूर्य आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। मंगल और शनि मीन राशि में रहकर आपको मानसिक रूप से थोड़ा व्यस्त रख सकते हैं, लेकिन गुरु का तृतीय गोचर आपके प्रयासों को सफल बनाएगा। जॉब में स्थिरता बनी रहेगी और परिवर्तन के प्रयास जारी रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं और नई योजनाएं आकार ले सकती हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन इमोशनल निर्णय लेने से बचें।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें और दान-पुण्य करें।
शुभ रंग - पीला व सफेद
भाग्य प्रतिशत - 70%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा 09:37 के बाद एकादश भाव में आकर आय के नए अवसर देंगे। सूर्य द्वादश भाव में रहकर खर्चों को बढ़ा सकते हैं, लेकिन यह खर्च शुभ कार्यों में हो सकता है। बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं और कोई विशेष प्रोजेक्ट सफलता दिला सकता है। जॉब में अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में विवाद से दूर रहें। आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। लव लाइफ सुखद रहेगी।
आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग - सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत - 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा 09:37 के बाद दशम भाव में आकर करियर को गति देगा। सूर्य एकादश भाव में रहकर लाभ दिलाएंगे और शनि-मंगल का प्रभाव कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाएगा। करियर में बदलाव के लिए यह समय अनुकूल है और रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में खुशी रहेगी और आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग - आसमानी व हरा
भाग्य प्रतिशत - 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
09:37 के बाद चन्द्रमा नवम भाव में आकर भाग्य को मजबूत करेंगे। शनि और मंगल का भी इसी भाव में प्रभाव आपके प्रयासों को सफलता दिला सकता है। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में अभी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में विवाह के योग बन सकते हैं।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाकर पीले वस्त्र और फल अर्पित करें।
शुभ रंग - नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत - 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव में रहकर थोड़ा तनाव दे सकता है, लेकिन गुरु का एकादश गोचर लाभ दिलाएगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नए अवसर सामने आएंगे। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ रंग - लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत - 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा सप्तम भाव में आकर संबंधों और व्यवसाय को मजबूत करेगा। जॉब और बिजनेस दोनों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। सकारात्मक सोच से आप सफलता प्राप्त करेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लव लाइफ में यात्रा के योग बनेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
आज का उपाय - चने की दाल का दान करें और विष्णु उपासना करें।
शुभ रंग - हरा व सफेद
भाग्य प्रतिशत - 60%
तुला राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा खष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधानी रखें। जॉब और बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी और समय का सही उपयोग करना होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खान-पान में परहेज जरूरी है।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें और धन उधार देने से बचें।
शुभ रंग - नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत - 85%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर शिक्षा और संतान के मामलों में लाभ देगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बिजनेस में निर्णय लेते समय थोड़ा सोच-विचार करें। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाकर 3 परिक्रमा करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग - लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत - 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख देगा। बिजनेस में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जॉब में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। लव लाइफ में समय की कमी महसूस हो सकती है।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - नारंगी व लाल
भाग्य प्रतिशत - 75%
मकर राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय भाव में आकर आत्मविश्वास बढ़ाएगा। जॉब और बिजनेस में स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ यात्रा के योग बनेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर को सही दिशा देंगे। जमीन या मकान खरीदने का विचार आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग - नीला व सफेद
भाग्य प्रतिशत - 70%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा द्वितीय भाव में आकर आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा। बिजनेस में लाभ होगा और जॉब में नए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, विशेषकर खान-पान पर ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें।
शुभ रंग - नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत - 85%
मीन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा आपकी राशि में आकर मन को प्रसन्न करेगा। शनि और मंगल के साथ यह गोचर आपको ऊर्जा देगा लेकिन थोड़ा तनाव भी दे सकता है। जॉब में प्रगति के अच्छे संकेत हैं और बिजनेस में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी और विवाह के योग बन सकते हैं।
आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें और चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग - लाल व सफेद
भाग्य प्रतिशत - 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
