Aaj Ka Ankfal 13 April 2026 : आज 13 अप्रैल 2026 है। 13 का संयुक्त अंक सूर्य व गुरु से सम्बंधित है, जो संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला और वैभव व प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा, जिसका स्वामी राहु है। आज 13-04-2026 का भाग्यांक 09 रहेगा, जिसका स्वामी मंगल है। शुक्र, शनि व राहु आपस में मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 व 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज का अंकफल देखें।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में सूर्य, चन्द्रमा व गुरु का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रगति और प्रोमोशन के योग बनेंगे। नामांक 01 व 09 के लोग आपको व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय के रूप में सूर्योपासना करें। शुभ रंग लाल व पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी और नामांक 01 व 03 के व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा व नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में गुरु, सूर्य व मंगल का सहयोग मिलेगा और प्रगति के अच्छे योग बनेंगे। व्यवसाय में नए कार्य या जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में नेत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय के रूप में श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग आसमानी व सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में गुरु व चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा और किसी नई बिजनेस डील से लाभ के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल व उड़द का दान करें। उपाय के रूप में बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा व बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में मंगल व गुरु का सहयोग मिलेगा और उच्चाधिकारियों से मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में गुड़ का दान करें। शुभ रंग लाल व नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में मंगल व शुक्र का सहयोग मिलेगा और प्रोमोशन के योग बन सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी रखें। उपाय के रूप में सूर्योपासना करें। शुभ रंग लाल व पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में मंगल व केतु का प्रभाव रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रगति होगी। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। उपाय के रूप में गुड़ व गेहूं का दान करें। शुभ रंग पीला व सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में शनि व मंगल का सहयोग मिलेगा और नई बिजनेस डील के योग बन सकते हैं। कार्यों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग लाल व पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में मंगल व सूर्य का सहयोग मिलेगा और उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यवसाय में नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय के रूप में मसूर का दान करें। शुभ रंग पीला व सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
