अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज भोलेनाथ रहेंगे इन 5 राशियों पर मेहरबान, बनेगा हर एक काम, पढ़ें 13 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (12 April 2026) आज का राशिफल : आज का दिन सोमवार आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानें सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

13 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (13 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। चन्द्रमा व राहु कुंभ राशि में हैं तथा सूर्य, शनि व मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। एकादशी का यह पावन दिन व्रत, जप और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज उपवास रखें और भगवान विष्णु की उपासना करें। गंगा स्नान या स्नान में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। अन्न, फल और द्रव्य का दान करना अत्यंत फलदायी रहेगा। घर में भजन-कीर्तन करें और भगवान के नाम का जप करते रहें। आज चावल का सेवन न करना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा और राहु एकादश भाव में रहकर आपके आय और लाभ के मामलों को सक्रिय कर रहे हैं, लेकिन सूर्य, शनि और मंगल का बारहवें भाव में होना खर्चों को बढ़ा सकता है। इसलिए आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। जॉब में प्रगति के अवसर मिलेंगे लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आपको अपने कार्य के प्रति अधिक सजग रहना होगा। बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा और पुराने अटके काम बनने लगेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों व फलों का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग - नारंगी व पीला

भाग्य प्रतिशत - 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

दशम भाव में चन्द्रमा और राहु का गोचर आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। गुरु का द्वितीय भाव में होना आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स को क्रोध से बचना होगा और ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा। लव लाइफ में कुछ उलझनें आ सकती हैं, लेकिन बातचीत से सब ठीक हो जाएगा।

आज का उपाय - सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व नारंगी

भाग्य प्रतिशत - 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

गुरु आपकी ही राशि में हैं और चन्द्रमा राहु के साथ नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्य या आयोजन में भाग ले सकते हैं। जॉब और बिजनेस दोनों में सफलता के संकेत हैं। आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य अब पूरा होने लगेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में खुशी रहेगी और रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग - हरा व बैगनी

भाग्य प्रतिशत - 75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए समाधान लेकर आ सकता है। चन्द्रमा और राहु का प्रभाव कुछ मानसिक चिंता दे सकता है, लेकिन सूर्य, शनि और मंगल का नवम भाव में गोचर भाग्य को मजबूत करेगा। जॉब में स्थिति बेहतर रहेगी और आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा। बिजनेस में नई डील से लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स अगर मेहनत करेंगे तो भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें।

आज का उपाय - गाय को गुड़ खिलाएं और मूंग का दान करें।

शुभ रंग - पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत - 80%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-राहु का सप्तम गोचर आपके रिश्तों पर प्रभाव डाल सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी और आर्थिक सफलता के योग हैं। जॉब में पद परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा, तभी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें और पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का उपाय - शिव उपासना करें।

शुभ रंग - बैगनी व लाल

भाग्य प्रतिशत - 85%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। चन्द्रमा और राहु का प्रभाव आपको यात्रा या तीर्थ की ओर ले जा सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी। बिजनेस में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और पुराने अटके काम पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व आसमानी

भाग्य प्रतिशत - 70%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज एकादशी का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को लाभ देगा। बिजनेस में अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। जॉब में भी स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में रोमांस रहेगा और आप अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोग सतर्क रहें।

आज का उपाय - हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

शुभ रंग - बैगनी व लाल

भाग्य प्रतिशत - 70%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रगति लेकर आएगा। जॉब और बिजनेस दोनों में सफलता के संकेत हैं। किसी नई डील से लाभ हो सकता है। पुराने डर और चिंताएं अब खत्म होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग - नारंगी व लाल

भाग्य प्रतिशत - 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-राहु का तृतीय गोचर आपको नई ऊर्जा देगा लेकिन कुछ मानसिक भ्रम भी बना सकता है। जॉब में उन्नति के अवसर मिलेंगे और बदलाव के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में नए विचार आएंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - सात अन्न का दान करें और मंदिर में गुड़ अर्पित करें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत - 70%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज एकादशी का पुण्य आपके जीवन में सकारात्मकता लाएगा। जॉब और बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय - शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें।

शुभ रंग - नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत - 60%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा और राहु आपकी ही राशि में हैं, जिससे मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। जॉब में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन समझदारी से समाधान निकल जाएगा। स्टूडेंट्स को नियमित और सिस्टेमेटिक पढ़ाई करनी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - शिवलिंग पर बेलपत्र व दूध अर्पित करें। तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग - सफेद व हरा

भाग्य प्रतिशत - 80%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धार्मिक और सकारात्मक रहेगा। आप किसी यात्रा या पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जॉब में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन ज्यादा लापरवाही न करें।

आज का उपाय - महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। चने की दाल का दान करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग - पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत - 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article