Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 29 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 29 अक्टूबर 2022 है। 29 का संयुक्त अंक बहुत शुभ,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 29 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है।आज 29-10-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामीग्रह मङ्गल है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Aaj Ka Ank Rashifal, 29 October 2022: 29 अक्टूबर 2022 अंक राशिफल
जन्मांक 01- शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। बुध के द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।
जन्मांक 02 - शुभ अंक-03
जाँब व व्यवसाय- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 03 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03- शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी मङ्गल व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जाँब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04 - शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 का स्वामी मङ्गल व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मंगल के अंक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05 - शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06 - शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- शुक्र व मङ्गल मीडिया, बैंकिंग व वित्तीय जाँब में लाभ देगा।आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 09 के स्वामी मङ्गल व 02 के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07 - शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08 - शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व मित्र ग्रह शुक्र सपोटिंग है। मङ्गल रियल स्टेट व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09 - शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
