Aaj Ka Ank Rashifal, 27 April 2023: आज 27 अप्रैल 2023 है। 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 27-04-2023का भाग्यांक 02 रहेगा, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। गुरु ,चन्द्रमा व मंगल परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope, 27 April 2023: आज का अंक ज्योतिष
जन्मांक 01
शुभ अंक-02 व 09
नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
जन्मांक 02
शुभ अंक-01 व 09
नौकरी मे तनाव रह सकताहै। जन्मांक 03 व 09 का उच्चधिकारी नौकरी में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03
शुभ अंक-01व 09
अंक स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी ग्रह चन्द्रमा नौकरी में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04
शुभ अंक-05 व 06
भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मंगल के अंक 03 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05
शुभ अंक-06 व 08
व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06
शुभ अंक-04 व 07
आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में नामांक 03 व 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07
शुभ अंक-04 व 06
व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। नौकरी में सफलता है। स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक08
शुभ अंक-04 व 06
आज का दिन नौकरी में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09
शुभ अंक-01 व 03
व्यवसाय में मंगल, मित्र ग्रह गुरु व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।तिल का दान करें।
