अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 19 April 2023: आज का अंक राशिफल; एक मूलांक वालों की इनकम बढ़ने की प्रबल संभावना

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 19, 2023, 06:07 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 19 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 19 अप्रैल है। 19 अंक का मूलांक बनता है एक। अंक राशिफल अनुसार आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए शुभ साबित होगा।

Image

Numerology Today, 19 April 2023: आज का अंक ज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 19 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 19 अप्रैल 2023 है। 19 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-04-2023 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु ,सूर्य व चन्द्रमा का मित्र है। केतु ,शुक्र,शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

शुभ अंक-02 व 09

नौकरी में नामांक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य, मित्र ग्रह गुरु- चन्द्रमा व मंगल आपको नौकरी में सफलता दे सकता है। नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।

जन्मांक 02 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

शुभ अंक-09 व 03

गुरु व सूर्य मित्र हैं। नौकरी व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

शुभ अंक-01 व 09

अंक स्वामी गुरु, मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी गुरु है। नौकरी में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है। कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)

शुभ अंक-06 व 08

भाग्यांक 03 टीचिंग मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

शुभ अंक-06 व 07

व्यवसाय में नामांक 01 व 03 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

जन्मांक 06 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

शुभ अंक-05 व 08

आज का भाग्यअंक03 जो कि अंक 09 का मित्र अंक है। आज व्यवसाय में शनि व शुक्र का सपोर्ट है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 (जन्म तारीख 7, 16, 25)

शुभ अंक-04 व 08

अंकस्वामी केतु शुक्र व शनि का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रगति है। स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 (जन्म तारीख 8, 17, 25)

शुभ अंक-04 व 06

शनि व शुक्र सहित उसके मित्र ग्रह बुध का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें

जन्मांक 09 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

शुभ अंक-02 व 01

व्यवसाय में अंक 02 व 03 का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में नामांक 03 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article