अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 15 June 2023: आज मूलांक दो वालों पर भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा, करियर में मिलेगा जबरदस्त लाभ

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 15 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज गुरु प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat 2023) है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। जानिए आज किन मूलांक वालों को भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद।

Image

Aaj Ka Ank Rashifal, 15 June 2023: आज का अंकज्योतिष राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 15 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 15 जून 2023 है। 15 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म, मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 15-06-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य राजनीति, प्रबंधन, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 15 June 2023, Numerology Horoscope Today

जन्मांक 01

शुभ अंक- 02 व 09

जॉब व व्यवसाय- अंक 01, 02 व 03 मित्र हैं। सूर्य व गुरु प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 03

जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं। जॉब में उन्नति रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 09

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में यात्रा संभावित है। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 01 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 06 व 09

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 01 व 03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 08

जॉब व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 01 के स्वामी सूर्य व मित्र अंक 09 स्वामी मङ्गल का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर दे सकता है।

स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी सूर्य सफलता दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 03 व 07

जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 02

जॉब व व्यवसाय- मङ्गल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। अंक 03 व 09 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को मङ्गल व सूर्य नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article