अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 14 June 2023: योगिनी एकादशी पर मूलांक एक वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता, जानें अपना अंकज्योतिष भविष्यफल

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 14 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) का पावन दिन है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। जानिए आज किन मूलांक वालों पर श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा रहेगी।

Image

Numerology Today, 14 June 2023: आज का अंकज्योतिष

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 14 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 14 जून 2023 है। 14 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 14 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 14-06-2023 का भाग्यांक 09 ही रहेगा। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। 09 का स्वामी मङ्गल है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 14 June 2023

जन्मांक 01

शुभ अंक- 03 व 09

जॉब व व्यवसाय- जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 आपको जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है।

स्वास्थ्य- मङ्गल व सूर्य मित्र हैं। हड्डी सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 03 व 01

जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 09

जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी मङ्गल है। गुरु व मङ्गल व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जॉब में उन्नति है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 06 व 07

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 का स्वामी मङ्गल व इस अंक का स्वामी राहु है। मैनेजमेंट व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 06 व 07

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 01 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 08

जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 09 के स्वामी मङ्गल व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 05 व 08

जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी मङ्गल है। शनि तथा मित्र ग्रह शुक्र व बुध जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 02

जॉब व व्यवसाय- मङ्गल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article