Ank Jyotish Numerology Predictions 23 May 2023, 23 मई 2023 का अंकफल: आज 23 मई 2023 है। 23 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 23 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है, जिसका स्वामी बुध है।बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 23-05-2023का भाग्यांक 08 रहेगा। 08 का स्वामी अंक शनि है। शनि, बुध व शुक्र परम मित्र है। अंक 05 के मित्र अंक 04,06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Horoscope Today, 23 May 2023
1. जन्मांक01--शुभ अंक-02 व03
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको नौकरी में पद परिवर्तन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03
नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 08 का उच्चधिकारी नौकरी में लाभ दे सकता है। नौकरी में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 09
नौकरी व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शनि है। गुरु ,सूर्य व मित्र चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। नौकरी में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 06
नौकरी व व्यवसाय- भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु है। आईटी,टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 06 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 07
नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। नौकरी में पद परिवर्तन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 07
नौकरी व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 08
नौकरी व व्यवसाय-नौकरी में अपने परफॉर्मेंस से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें। तिल का दान करें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व मित्र ग्रह शुक्र है।शनि व शुक्र नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-02 व 01
नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शनि का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से कष्ट रह सकता है। चावल व तिल का दान करें।
