Ank Jyotish Numerology Predictions 22 May 2023, 22 मई 2023 का अंकफल:- 22 का संयुक्त चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 22-05-2023 का भाग्यांक 07 रहेगा , जिसका स्वामी केतु है जो शनि का परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 07 तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope Today, 22 May 2023
आज का अंकफल 22 मई 2023
1. जन्मांक 01- शुभ अंक-02 व 09
नौकरी व व्यवसाय- सूर्य, चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। नौकरी में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 07 व जन्मांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर व नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 09
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3. जन्मांक 03- शुभ अंक-02 व 09
नौकरी व व्यवसाय- गुरु ,केतु व मंगल का सपोर्ट है। आज का दिन नौकरी के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 09
नौकरी व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। नौकरी में अंक 06 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए सप्त अन्न का दान करें।
5. जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 08
नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक07 का स्वामीग्रह केतु व मित्र शनि लाभ देंगे। नौकरी में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6. जन्मांक 06-शुभ अंक-04 व 08
नौकरी व व्यवसाय-आज नौकरी में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको नौकरी में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक 07-शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी केतु व इस अंक का स्वामी भी केतु है। व्यवसाय में शुक्र,शनि व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक 08-शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि व शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 02
नौकरी व व्यवसाय-मङ्गल व केतु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी केतु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नौकरी में नामांक 06 तथा 07 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहने की संभावना है।
