अध्यात्म

22 May 2023 Rashifal In Hindi: आज मेष, वृष व कर्क वालों की जाग उठेगी किस्मत, राशिफल अनुसार आप भी जानिए अपनी स्थिति

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 21, 2023, 06:25 PM IST

22 May 2023 Rashifal In Hindi: आज 22 मई 2023, दिन सोमवार है। आज का दिन मकर, मीन और कर्क राशि वालों के लिए जबरदस्त रहने वाला है। इन राशियों के जातक हर क्षेत्र में आज सफलता हासिल कर सकते हैं। जानिए मकर, मीन, कुंभ, कर्र, वृष, धनु समेत सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

Image

Horoscope Today, 22 May 2023

22 May 2023 Rashifal In Hindi, 22 मई 2023 का राशिफल: सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र का चतुर्थ चरण है तथा चन्द्रमा मिथुन व गुरु मेष राशि में रहेंगे। शनि कुम्भ व सूर्य वृष तथा मंगल कर्क में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

22 May 2023 Rashifal In Hindi

1. मेष- आज चन्द्रमा का तृतीय व मंगल का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। अन्न का दान करें।

2. वृष- सूर्य इस राशि में शुभ हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु के द्वादश व चन्द्र के तृतीय गोचर के कारण नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन- गुरु एकादश व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर मंगलमय है। नौकरी में प्रगति होगी। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का दशम गोचर नौकरी में प्रोमोशन व विकास दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। सप्त अन्न का दान करें।

5. सिंह-नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल व गुड़ का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

6. कन्या- गुरु परिवारिक सुख में प्रसन्नता देगा। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

7. तुला- नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 07 बार पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें।

8. वृश्चिक- आज गुरु व चन्द्र का गोचर नौकरी में तनाव तो वहीं मंगल व शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

9. धनु- आज गुरु का मेष व चन्द्रमा का मिथुन गोचर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

10. मकर-राशि स्वामी शनि राजनीति में लाभ दे सकते हैं। मकर व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। गेंहू व गुड़ का दान करें।

11. कुंभ- रियल स्टेट व बैंकिंग नौकरी के लोग सफल रहेंगे। यात्रा सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें । हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। माता का आर्शीवाद लें।

12. मीन- आज व्यवसाय में किसी कार्य को लेकर कुम्भ का शनि व मिथुन का चन्द्र गोचर लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व गाय को पालक खिलाएं।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article