Aaj Grahan Hai Kya, 2 September 2024 Surya Grahan Time (आज सूर्य ग्रहण है क्या 2024): हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। ये हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है। 2 सितंबर को सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) मनाई जा रही है। ऐसे में हर कोई इस बात को लेकर कन्फ्यूज है कि क्या आज सूर्य ग्रहण लगेगा और ग्रहण की टाइमिंग क्या रहेगी। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज अमावस्या तो है लेकिन सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा (Aaj Surya Grahan Hai Ya Nahi)। क्योंकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हर अमावस्या पर ग्रहण लगे। चलिए जानते हैं इस साल सूर्य ग्रहण कब लगेगा।
Aaj Grahan Hai Kya, 2 September 2024 Surya Grahan Time
सूर्य ग्रहण कब लग रहा है (Surya Grahan Kab Lag Raha Hai)
इस साल 2 सूर्य ग्रहण पड़े है। जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है और अब दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ये ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा।
सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा 2024 (Surya Grahan Kitne Baje Lagega)
2 अक्टूबर 2024 का सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी।
सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा (Surya Grahan India Me Dikhega)
भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि ग्रहण के समय भारत में रात रहेगी।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (Surya Grahan Kha Kha Dikhega)
दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, चिल्ली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनस आयर्स, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, न्यू चिली, ब्राजील।
सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं (Surya Grahan Sutak)
2 अक्टूबर 2024 के सूर्य ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा।
