आज चंद्र ग्रहण कब समाप्त होगा 3 मार्च 2026

आज 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगा हुआ है। इसका आरंभ दोपहर 3:20 बजे से हुआ है। अब सभी जानना चाहते हैं कि आज का ग्रहण कितने बजे तक रहेगा, आज चंद्र ग्रहण कब खत्म होगा, आज चंद्र ग्रहण के समापन का समय क्या है।

आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर सिंह राशि में लगा है। इस ग्रहण का प्रभाव काफी तगड़ा माना जा रहा है जो कि बहुत उथल पुथल वाला समय लेकर आएगा। हालांकि इसी के साथ लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आज चंद्र ग्रहण के समापन का समय क्या है, आज डिनर कर सकते हैं या नहीं, शाम को चाय पीनी है या नहीं। यहां जानें ये सारी जानकारी।

chandra grahan end time today 3 march 2026, grahan pic

आज 3 मार्च 2026 को ग्रहण कब खत्म होगा, आज खाना कब खाना है

ग्रहण कब खत्म होगा

3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण आज दोपहर 3:20 बजे शुरू हुआ है। इसका मध्यकाल शाम 5:04 बजे रहा, जबकि ग्रहण का समापन समय शाम 6:47 बजे होगा। यानी आज चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट पर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ ही आज के चंद्र ग्रहण का सूतक भी समाप्त हो जाएगा। हालांकि सूर्यास्त के बाद चंद्रमा के दिखाई देने की स्थिति के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर दृश्यता में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का प्रभाव तय समय तक ही माना जाएगा।

End of Feed