Purnima Ka Aaj Chand Kitne Baje Niklega: आज चांद कितने बजे निकलेगा, पौष पूर्णिमा का चांद निकलने का समय, शहर अनुसार चंद्रोदय मुहूर्त

Purnima Ka Aaj Chand Kitne Baje Niklega, Moon Rise Time Today (पूर्णिमा का आज चांद कितने बजे निकलेगा): आज पौष पूर्णिमा है और आज के दिन चंद्र दर्शन का खास महत्व होता है। यहां से आप अपने शहर में चांद निकलने का समय जान सकते हैं। जानें आज का चंद्रोदय मुहूर्त।

Purnima Ka Aaj Chand Kitne Baje Niklega: पौष पूर्णिमा हिंदू धर्म में स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए बहुत पुण्यदायी है। पौष पूर्णिमा के दिन चांद देखने का विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक और मानसिक महत्व माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन पूर्ण चंद्रमा अपनी शीतल और पवित्र किरणों से वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। चंद्रमा मन का प्रतीक होता है, इसलिए पौष पूर्णिमा का चांद देखने से मन शांत, स्थिर और प्रसन्न रहता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र दर्शन करने से मानसिक कष्ट, तनाव और नकारात्मक विचारों में कमी आती है। इसी कारण स्नान, दान, जप और ध्यान के साथ चंद्र दर्शन को शुभ फलदायी माना गया है। यहां से आप चांद निकलने का समय जान सकते हैं। यहां आपके शहर अनुसार, चंद्रोदय का समय जान सकते हैं।

moonrise time today

आज चांद निकलने का समय (pc: canva)

शहर अनुसार चांद निकलने का समय-

शहर का नामआज चांद निकलने का समय
नई दिल्ली5:28 PM
पटना5:03 PM
लखनऊ5:18 PM
नोएडा5:24 PM
कानपुर5:26 PM
बनारस5:15 PM
प्रयागराज5:18 PM
भोपाल5:38PM
गाजियाबाद5:26 PM

End of Feed