अध्यात्म

Sunset Timing 03 January 2026: सूर्यास्त कब होगा, कब दिखेगा चांद

3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा है। यहां जानें कि आज सूर्यास्त कितने बजे होगा, सूरज कब डूबेगा, क्या रहेगा आज संध्या दीपक लगाने का समय, पूनम का चांद दिखने का समय क्या है।

Image

आज 03 जनवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय

Sunset, Moon Rise Time Today (सूर्यास्त और चांद निकलने का समय ): आज शनिवार, 3 जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा का पावन पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर सूर्यास्त, संध्या काल, दीपदान और चंद्र दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में भक्तों के मन में यह जानने की उत्सुकता रहती है कि आज सूर्यास्त कितने बजे होगा, संध्या दीपक लगाने का शुभ समय क्या रहेगा और पूर्णिमा का चांद कब दिखाई देगा।

03 जनवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय

शहर (City)आज सूर्यास्त का समयआज चांद निकलने का समय
नई दिल्लीसायं 5:35 बजेसायं 4:18 बजे
नोएडासायं 5:35 बजेसायं 4:18 बजे
गाजियाबादसायं 5:35 बजेसायं 4:18 बजे
फरीदाबादसायं 5:36 बजेसायं 4:18 बजे
गुरुग्रामसायं 5:36 बजेसायं 4:18 बजे
मेरठसायं 5:35 बजेसायं 4:17 बजे
हापुड़सायं 5:34 बजेसायं 4:17 बजे
पानीपतसायं 5:38 बजेसायं 4:21 बजे
लखनऊसायं 5:33 बजेसायं 4:17 बजे
आगरासायं 5:32 बजेसायं 4:16 बजे
कानपुरसायं 5:29 बजेसायं 4:15 बजे
मुंबईसायं 6:11 बजेसायं 4:10 बजे
कोलकातासायं 5:04 बजेसायं 4:12 बजे
चेन्नईसायं 5:53 बजेसायं 4:32 बजे
बेंगलुरुसायं 6:02 बजेसायं 4:58 बजे
हैदराबादसायं 5:52 बजेसायं 4:44 बजे
अहमदाबादसायं 6:05 बजेसायं 4:28 बजे
पुणेसायं 6:09 बजेसायं 4:18 बजे
जयपुरसायं 5:31 बजेसायं 4:16 बजे
पटनासायं 5:15 बजेसायं 4:15 बजे
चंडीगढ़सायं 5:36 बजेसायं 4:20 बजे
भोपालसायं 5:47 बजेसायं 4:25 बजे
इंदौरसायं 5:48 बजेसायं 4:24 बजे
सूरतसायं 6:08 बजेसायं 4:20 बजे
वडोदरासायं 6:05 बजेसायं 4:23 बजे
रायपुरसायं 5:51 बजेसायं 4:30 बजे
भुवनेश्वरसायं 5:12 बजेसायं 4:22 बजे
गुवाहाटीसायं 5:00 बजेसायं 4:08 बजे
वाराणसीसायं 5:25 बजेसायं 4:16 बजे
प्रयागराजसायं 5:27 बजेसायं 4:16 बजे
कोच्चिसायं 6:05 बजेसायं 4:50 बजे
तिरुवनंतपुरमसायं 6:06 बजेसायं 4:502बजे
गोवासायं 6:10 बजेसायं 4:22 बजे
उदयपुरसायं 5:32 बजेसायं 4:18 बजे

संध्या दीपक लगाने का समय

पौष पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद संध्या काल में दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस समय दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और पितृ दोष में कमी आती है। आज 03 जनवरी 2025 को संध्या दीपक का शुभ समय सायं 5:35 बजे से 6:30 बजे के बीच का रहेगा।

पौष पूर्णिमा पर चंद्र दर्शन का महत्व

पौष पूर्णिमा पर चंद्रमा को शीतलता, सौम्यता और मन की शांति का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि आज चंद्र दर्शन करने से मानसिक तनाव कम होता है, सौभाग्य में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article