अध्यात्म

Chandra Grahan 2026: कौन सी पूर्णिमा पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस बड़े त्योहार पर रहेगी ग्रहण की छाया

Chandra Grahan 2026 Kab hai (2026 का पहला चंद्र ग्रहण कौन सी पूर्णिमा पर है):करीब दो महीने बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। यहां देखें कि साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब है, देखें 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कौन सी पूर्णिमा पर लगेगा।

Image

2026 का पहला चंद्र ग्रहण कौन सी पूर्णिमा पर है

Chandra Grahan 2026 Kab hai (2026 का पहला चंद्र ग्रहण कौन सी पूर्णिमा पर है): साल 2026 में 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे। लेकिन केवल एक चंद्रग्रहण ही यहां प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा जो कि भारत में दृश्य होगा और इसका सूतक भी मान्य होगा। आगे आप 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण की जानकारी ले सकते हैं और साथ ही जानें कि यह कौन सी पूर्णिमा तिथि पर लगेगा।

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कौन सी पूर्णिमा पर लगेगा

03 मार्च 2026 की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगेगा। यह फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि होगी। इस दिन आकाश में ब्लड मून नजर आएगा। फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर होली (Holi) का त्योहार भी मनाया जाता है, इसलिए यह ग्रहण धार्मिक/सांस्कृतिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कितनी देर का होगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में गुरुवार शाम 4:30 बजे से ग्रहण दिखने लगेगा, और दिनभर चांद ऊपर रहने के समय तक इसे देखा जा सकता है। शाम 04:34 से शाम 05:32 के बीच पृथ्वी की छाया पूरी तरह चांद को ढक लेगी। इसी समय चंद्रमा लाल/गहरा तांबे जैसा दिखाई देगा जिसे Blood Moon कहा जाता है। 03 मार्च 2026 को लगने वाले ग्रहण की कुल अवधि करीब साढ़े पांच घंटे की बताई जा रही है।

2026 के पहले चंद्र ग्रहण की जानकारी

  • तारीख: 03 मार्च 2026
  • पूर्णिमा तिथि : फाल्गुन पूर्णिमा
  • ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 02:14 बजे से
  • पूर्ण ग्रहण कब दिखेगा : शाम 04:34 बजे से शाम 05:32 बजे तक
  • चंदग्र ग्रहण समापन समय: शाम 07:52 बजे
  • कहां दिखेगा: भारत सहित कई हिस्सों में साफ दिखाई देगा

पूर्णिमा पर ही क्यों होता है चंद्र ग्रहण

जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा लगभग एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्रग्रहण होता है। चूंकि यह केवल पूर्णिमा की रात को ही संभव है, इसलिए हर चंद्रग्रहण की तारीख पूर्णिमा से जुड़ी रहती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article