Aadi Masam 2026: आदि मास 2026 कब से शुरू होगा- जानें दक्षिण भारत के इस पवित्र महीने का महत्व, परंपराएं और प्रमुख पर्व

Aadi Masam 2026: आदि मास 2026 की शुरुआत 17 जुलाई और समापन 17 अगस्त को होगा। जानें तमिल कैलेंडर के इस पवित्र महीने का महत्व, विशेष तिथियां और इस महीने में विवाह क्यों नहीं किए जाते।

Aadi Masam 2026: उत्तर भारत में जिस तरह सावन का इंतजार भगवान शिव के भक्तों को रहता है, उसी तरह दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु में लोग आदि मासम (Aadi Masam) का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह महीना देवी शक्ति की आराधना, मंदिरों में विशेष उत्सव और पारंपरिक रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता है। पूरे महीने तमिलनाडु के कई प्रसिद्ध अम्मन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और घरों में भी पूजा-पाठ का विशेष माहौल देखने को मिलता है।

aadi masam 2026, aadi maas

आदि मास कब से शुरू होगा, क्या है इसका महत्व (AI Image)

Aadi Masam 2026 Start and End Date

साल 2026 में आदि मासम 17 जुलाई, शुक्रवार से शुरू होकर 17 अगस्त, सोमवार तक रहेगा। तमिल सौर पंचांग के अनुसार इसकी शुरुआत उस दिन होती है, जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करता है। यही वजह है कि इस महीने को आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

End of Feed