9 May 2024 Panchang In Hindi: आज से वैशाख महीने का शुक्ल पक्ष शुरू हो गया है। प्रतिपदा तिथि सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीय लग जाएगी। जानिए आज का पूरा पंचांग। योग शोभन 02:43 pm तक फिर अतिगण्ड लग जाएगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang In Hindi
संवत- पिङ्गला
विक्रम संवत- 2081
माह-वैशाख ,शुक्ल पक्ष
तिथि- प्रतिपदा 06:22am तक फिर द्वितीया
दिन-गुरुवार
व्रत- वैशाखी गुरुवार का महान व्रत। श्री विष्णु पूजा।
सूर्योदय-05:48am
सूर्यास्त-06:51 pm
नक्षत्र- कृतिका 11:54 am तक फिर रोहिणी
चन्द्र राशि- वृष
सूर्य राशि- मेष
करण- बव 06:22am तक फिर बालव
योग-शोभन 02:43 pm तक फिर अतिगण्ड
9 मई के शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:57am से 12:48 pm
विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:44 pm से 07:07pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:09am तक
अमृत काल-06:07am से 07:58 am तक
निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:58 से 12:41 तक
संध्या पूजन-06:52pm से 07:51pm तक
दिशा शूल -साउथ दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल -दोपहर 01:30 बजे से सायंकाल 03 बजे तक
क्या करें-आज जल व अन्न दान का बहुत महत्व है। व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। किसी भी मंदिर परिसर में आम ,पाकड़ ,बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज विष्णु पूजा का विशेष महत्व है। रात्रि में कुछ भक्त माता काली जी की पूजा व तांत्रिक अनुष्ठान भी करते हैं। गो माता को केला व गुड़ खिलाएं।
क्या न करें- माता,पिता व बड़े भाई की किसी बात का उल्लंघन मत करें।
