9 अगस्त 2025 का पंचांग (9 august 2025 panchang bhadra): साल 2025 में 9 अगस्त को दिन शनिवार पर सावन पूर्णिमा तिथि है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा संस्कृत दिवस, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा भी 9 अगस्त को ही पड़ रहे हैं। 9 अगस्त 2025 को श्रावण मास 2025 का समापन होगा। 9 अगस्त 2025 को भद्रा काल सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगा। लेकिन राहुकाल सुबह के समय करीब डेढ़ घंटे के लिए लगेगा। इस दौरान राखी ना बांधें। यहां नोट करें 9 August 2025 Raksha Bandhan Muhurat और Rakhi Muhurat 9 August 2025। जानें आज 9 अगस्त को राहुकाल कब रहेगा।
9 अगस्त 2025 का पंचांग, जानें 9 अगस्त को क्या है और कौन सी तिथि है (Pic: Canva)
9 August 2025 Raksha Bandhan Date and Time
- रक्षा बंधन या राखी बांधने की डेट: 9 अगस्त 2025, शनिवार
- श्रावण पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 8 अगस्त 2025 को दोपहर 02:12 बजे
- श्रावण पूर्णिमा तिथि समाप्त - 8 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 बजे
9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का समय सुबह 5:47 से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।
9 August 2025 को भद्रा कब रहेगी
रक्षा बंधन 2025 के दिन क्या भद्रा है : रक्षा बंधन 2025 के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी। राखी पर भद्रा नहीं लगेगी।
9 August 2025 Raksha Bandhan Par Rahu Kaal
9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का समय सुबह 5:47 से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। लेकिन 9 अगस्त 2025 को सुबह 09:03 बजे से 10:41 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस करीबडेढ़ घंटे के समय में राखी बांधना शुभ नहीं होगा।
9 अगस्त 2025 का पंचांग विस्तार से
9 अगस्त 2025 को शनिवार का दिन है और पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है जो दिन में 13:26:42 तक रहेगी। आज का नक्षत्र श्रवण है जो रात्रि 14:24:33 तक रहेगा। करण में बव 13:26:42 तक, बालव हैं, तथा सौभाग्यकारक शिव योग है।
सूर्योदय 05:46:35 पर, सूर्यास्त शाम 19:06:16 होगा। चंद्रमा मकर - 26:12:03 तक राशि में रहेगा और रात्रि 19:21:00 चंद्रोदय तथा चन्द्रास्त नहीं होगा।
9 अगस्त 2025 रक्षा बंधन पर शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 से 05:04
- प्रातः सन्ध्या - 04:43 से 05:47
- अभिजित मुहूर्त- 12:00 से 12:53
- विजय मुहूर्त - 14:40 से 15:33
- गोधूलि मुहूर्त - 19:06 से 19:27
9 अगस्त 2025 का अशुभ समय
- राहु काल: 09:06:31 से 10:46:28 तक
- गुलिक काल: 05:46:35 से 07:26:33 तक
- यमगण्ड: 15:33:02 से 16:26:20 तक
इसके अलावा 9 अगस्त 2025 को दिशा शूल पूर्व दिशा के लिए रहेगा।
