अध्यात्म

8 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए पौष मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन कब होगा सूर्योदय, कितने बजे तक रहेगा राहुकाल

8 January 2025 Panchang (8 जनवरी आज का पंचांग): पौष मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर होगा। आज के दिन 4 बजकर 30 मिनट तक अश्वनी नक्षत्र रहने वाला है। उसके बाद रेवती नक्षत्र हो जाएगा। आइए जानें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

8 January 2025 Panchang (8 जनवरी आज का पंचांग): परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज बुधवार है। श्री गणेश जी उपासना का दिवस है। नवमी तिथि को दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। परमपिता भगवान शिव व माता दुर्गा जगत की पालनकर्ता हैं। शिव उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं ।भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। नवमी व्रत के दिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ अवश्य करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

8 January 2025 Panchang (8 जनवरी आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, शुक्ल पक्ष,पर्व -बुधवार ,व्रत -नवमी व्रत

तिथि-नवमी 02:54 pm तक फिर दशमी

दिवस -बुधवार

सूर्योदय-07:17am

सूर्यास्त-05:36pm

नछ्त्र-अश्वनी 04:30pm तक फिर रेवती

चन्द्र राशि -मेष,स्वामी ग्रह-मङ्गल

सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- कौलव 02:50 pm तक फिर तैतिल

योग- सिद्ध 08:25 pm तक फिर साध्य

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-नहीं है।

2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:27pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:23pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:05m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:04am से 07:45am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:23 pm से 07:05pm तक

दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

क्या न करें-कटु वाणी का प्रयोग मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article