7 May 2025 Panchang: वैशाख महीन चल रहा है। इस पवित्र माह में किसी गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। नदी के तट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। गर्मी का मौसम है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। किसी भी कार्य के निर्विध्न रूप से प्रारंभ व सम्पूर्ण सम्पन्न होने तक श्री गणेश उपासना का बहुत महत्व है। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अब देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त।
आज का पंचांग 7 मई 2025 (Aaj Ka Panchang 7 May 2025)
संवत--- विक्रम संवत 2082
माह-वैशाख, शुक्ल पक्ष
तिथि - दशमी 10:21 am तक फिर एकादशी
पर्व-दशमी
दिवस -बुधवार
सूर्योदय-05:38 am
सूर्यास्त-6:58 pm
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 06:19 pm तक फिर उत्तराफाल्गुनी
चन्द्र राशि - सिंह,स्वामी ग्रह -सूर्य
सूर्य राशि- मेष
करण-- गरज 10:28 am तक फिर वणिज
योग-व्याघात
7 मई 2025 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-नहीं है।
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:24pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:22pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:05m से 05:09am तक
अमृत काल-06:02am से 07:43am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:21pm से 07:09pm तक
दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
आज क्या न करें-अप्रिय वाणी से किसी के मन को दुःख मत दें।
