अध्यात्म

7 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, कब से कब तक होगा राहुकाल

7 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 7 जनवरी 2025): पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन सूर्योदय का समय सुबह 07:16 पर होगा। वहीं राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। अब जानिए पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

7 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 7 जनवरी 2025): परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज मंगलवार है। हनुमान जी उपासना का दिवस है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। परमपिता भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं। भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं । भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। आज वर्ष का प्रथम मंगलवार है । हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। आइए यहां जानें आज का पूरा पंचांग।

7 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 7 जनवरी 2025)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, शुक्ल पक्ष,पर्व -मंगलवार ,,व्रत -मंगलवार व्रत

तिथि-अष्टमी

दिवस -मंगलवार

सूर्योदय-07:16am

सूर्यास्त-05:37pm

नछ्त्र- रेवती

चन्द्र राशि -मीन,स्वामी ग्रह-गुरु

सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- वणिज

योग- परिघ

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-12:03 pm से 12;48 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:27ल5pm से 03:29pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:22pm से 07:23pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:07am से 07:45am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:45से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:23 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या न करें-असत्य से बचें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article