अध्यात्म

6 June 2025 Panchang: इस दिन मनाई जाएगी निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती, पंचांग से जानिए पूजा का सटीक समय क्या रहेगा

6 June 2025 Panchang: इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसलिए इस दिन निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती मनाई जाएगी। खास बात ये है कि इस दिन रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। चलिए आपको बताते हैं 6 तारीख का पूरा पंचांग।

Image

6 June 2025 Panchang

6 June 2025 Panchang: 6 जून 2025, शुक्रवार को एकादशी तिथि 2 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगी जो 7 जून को 4 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार एकादशी व्रत 6 जून को मनाया जाएगा। निर्जला एकादशी साल में आने वाली सबसे महत्वपूर्ण एकादशी मानी जाती है। इस दिन कई श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधि विधान भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। पंचांग से आप जानेंगे निर्जला एकादशी के शुभ मुहूर्त और उस दिन का राहुकाल समय।

6 June 2025 Panchang

तिथि- एकादशी

योग- व्यतीपात - 10:13 तक फिर वरीयान्

वार- शुक्रवार

पक्ष- शुक्ल

नक्षत्र- हस्त - 06:34 तक, फिर चित्रा

सूर्योदय- 05:23

सूर्यास्त- 19:17

6 June 2025 Shubh Muhurat

अभिजित मुहूर्त- 11:52 AM से 12:48 PM

विजय मुहूर्त- 02:39 PM से 03:35 PM

गोधूलि मुहूर्त- 07:16 PM से 07:36 PM

सायाह्न सन्ध्या- 07:17 PM से 08:18 PM

निशिता मुहूर्त- 12:00 AM से 12:40 AM (7 June 2025)

रवि योग- 05:23 AM से 06:34 AM

6 June 2025 Ashubh Samay

राहुकाल- 10:36 AM से 12:20 PM

यमगण्ड- 03:48 PM से 05:33 PM

गुलिक काल- 07:07 AM से 08:51 AM

विडाल योग- 05:23 AM से 06:34 AM

वर्ज्य- 03:36 PM से 05:24 PM

दुर्मुहूर्त- 08:10 AM से 09:05 AM

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article