5 June 2025 Panchang: आज गंगा दशहरा पर होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानें शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

5 June 2025 Panchang: आज का दिन दो कारणों से बेहद खास है। पहला ये कि आज गंगा दशहरा पर्व है तो दूसरा ये कि आज अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। खास बात ये भी है कि आज पूरे दिन शुभ रवि योग भी रहेगा। चलिए आपको बताते हैं आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्तों के बारे में।

5 June 2025 Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, दिवस गुरुवार है। ज्येष्ठ गुरुवार व्रत रहे। आज भगवान विष्णु जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। श्री कृष्ण उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। श्री सूक्त का पाठ करें। भगवान श्री कृष्ण नाम का संकीर्तन करें। बड़ो, बुजुर्गों, संतों व माता -पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मस्तक पर हल्दी व पीला चंदन का तिलक लगाएं। पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

5 June 2025 Panchang

संवत--- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष

तिथि - दशमी रात्रि 2 बजकर 15 मिनट तक फिर एकादशी लेकिन आज दशमी तिथि मान्य होगी।

End of Feed