अध्यात्म

5 June 2025 Panchang: आज गंगा दशहरा पर होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानें शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

5 June 2025 Panchang: आज का दिन दो कारणों से बेहद खास है। पहला ये कि आज गंगा दशहरा पर्व है तो दूसरा ये कि आज अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। खास बात ये भी है कि आज पूरे दिन शुभ रवि योग भी रहेगा। चलिए आपको बताते हैं आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्तों के बारे में।

Image

5 June 2025 Panchang

5 June 2025 Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, दिवस गुरुवार है। ज्येष्ठ गुरुवार व्रत रहे। आज भगवान विष्णु जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। श्री कृष्ण उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। श्री सूक्त का पाठ करें। भगवान श्री कृष्ण नाम का संकीर्तन करें। बड़ो, बुजुर्गों, संतों व माता -पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मस्तक पर हल्दी व पीला चंदन का तिलक लगाएं। पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

5 June 2025 Panchang

संवत--- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष

तिथि - दशमी रात्रि 2 बजकर 15 मिनट तक फिर एकादशी लेकिन आज दशमी तिथि मान्य होगी।

पर्व- ज्येष्ठ गुरु व्रत

दिवस -गुरुवार

सूर्योदय- 05:05 am

सूर्यास्त-7:07pm

नक्षत्र- हस्त

चन्द्र राशि- कन्या राशि, स्वामी ग्रह -बुध

सूर्य राशि- वृष

करण-- तैतिल 01 :06 pm तक फिर गरज

योग- सिद्धि 09:11 am तक व्यतिपात

5 June 2025 Shubh Muhurat

अभिजीत- 11:52 am से 12:48 pm तक

विजय मुहूर्त- 02:21pm से 03:28pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:24pm से 07:23pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त- 4:09m से 05:07am तक

अमृत काल- 06:04am से 07:45am तक

निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:43से 12:24तक रात

संध्या पूजन- 06:21pm से 07:03pm तक

दिशा शूल- दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशा शूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article