365 Batti Ka Diya Kab Jalaye 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर जलाएं 365 बाती का दीपक, पूरे साल की पूजा का एक साथ मिल जाएगा फल

365 Batti Ka Diya On Kartik Purnima 2024 (365 बाती का दीपदान): कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 बत्तियों वाला दीपक जलाने की विशेष मान्यता है। कहते हैं इससे घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं ये खास दीपक कैसे तैयार करें।

365 Batti Ka Diya On Kartik Purnima 2024 (365 बाती का दीपदान): कार्तिक महीने में गंगा स्नान और दीप दान का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन अगर कोई इस महीने में किसी कारण ये कार्य नहीं कर पाए तो उसे कार्तिक पूर्णिमा के दिन 365 बाती का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस छोटे से उपाय से आपको कार्तिक महीने ही नहीं बल्कि पूरे साल की पूजा का फल एक साथ प्राप्त हो जाएगा। ये दीपक आप अपने घर के मंदिर, तुलसी के पौधे, पीपल के पेड़, केले के पेड़ या फिर अपने पास के किसी भी मंदिर में जला सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं 365 बाती का दीपक कब और कैसे जलाना चाहिए।

365 Batti Ka Diya kab jalaye

365 Batti Ka Diya Kab Jalaye

365 बाती का दीपक कब जलाएं 2024 (365 Batti Ka Diya Kab Jalaye)

365 बाती का दीया जलाने के लिए सबसे शुभ दिन कार्तिक पूर्णिमा का माना जाता है। जो इस बार 15 नवंबर को है। इस दिन शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 47 मिनट के बीच में कभी भी ये दीपक जलाया जा सकता है।

End of Feed