आज 30 जुलाई 2026 को क्या है? शुरू हो रहा है सावन, चातुर्मास और गुरुवार का भी खास संयोग

Aaj 30 July Ko Kya hai: आज 30 जुलाई 2026 से सावन शुरू हो रहा है। इस दिन चातुर्मास का पांचवां दिन और गुरुवार का शुभ संयोग भी है। जानें भगवान शिव यानी हर और विष्णु जी यानी हरि के दिन की खास बातें।

Aaj 30 July Ko Kya hai: आज 30 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक नजरिए से खास रहने वाला है। उत्तर भारत में आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है। इसके साथ ही देवशयनी एकादशी के बाद चल रहे चातुर्मास का पांचवां दिन भी होगा। गुरुवार होने के कारण इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा। इस तरह 30 जुलाई को भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु, दोनों की पूजा की जा सकती है।

aaj kya hai 30 july 2026

30 जुलाई 2026 को क्या हैै, कैसे हर और हरि दोनों की पूजा का संयोग है

30 जुलाई से शुरू होगा सावन

उत्तर भारत में माने जाने वाले पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार, सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। हालांकि महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अमांत पंचांग माना जाता है। इसलिए वहां सावन शुरू होने की तारीख अलग हो सकती है।

End of Feed