Gupt Navratri 2025 Date And Time: माघ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करने के साथ-साथ दस महाविद्यियाओं की भी पूजा होती है। यही कारण है कि ये नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाती है। मान्यताओं अनुसार गुप्त नवरात्रि में व्रत-पूजन करने से जीवन के सभी दुखों से निजात मिल जाता है। आमतौर पर गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक, साधक और अघोरी सिद्धि पाने के लिए गुप्त साधना करते हैं। चलिए आपको बताते हैं गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
गुप्त नवरात्रि 2025 (Magh Gupt Navratri 2025 Date)
माघ गुप्त नवरात्रि इस साल 30 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगी। पंचांग अनुसार ये नवरात्रि हर साल माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर दशमी तिथि तक मनाई जाती है।
गुप्त नवरात्रि 2025 तिथियां (Magh Gupt Navratri 2025 Dates In Hindi)
| तारीख | दिन | तिथि | अनुष्ठान |
| 30 जनवरी 2025, गुरुवार | नवरात्रि दिन 1 | प्रतिपदा | मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना |
| 31 जनवरी 2025, शुक्रवार | नवरात्रि दिन 2 | द्वितीया | मां ब्रह्मचारिणी पूजा |
| 1 फरवरी 2025, शनिवार | नवरात्रि दिन 3 | तृतीया | मां चंद्रघंटा पूजा |
| 2 फरवरी 2025, रविवार | नवरात्रि दिन 4 | चतुर्थी और पंचमी | मां कुष्मांडा पूजा और माँ स्कंदमाता पूजा |
| 3 फरवरी 2025, सोमवार | नवरात्रि दिन 5 | षष्ठी | मां कात्यायनी पूजा |
| 4 फरवरी 2025, मंगलवा | नवरात्रि दिन 6 | सप्तमी | मां कालरात्रि पूजा, |
| 5 फरवरी 2025, बुधवार | नवरात्रि दिन 7 | अष्टमी | मां महागौरी पूजा |
| 6 फरवरी 2025, गुरुवार | नवरात्रि दिन 8 | नवमी | मां सिद्धिदात्री पूजा |
| 7 फरवरी 2025, शुक्रवार | नवरात्रि दिन 9 | दशमी | नवरात्रि पारणा |
माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025 (Magh Navratri Ghatasthapana Muhurat 2025)
| माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना डेट 2025 | 30 जनवरी 2025, गुरुवार |
| गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025 | 09:43 AM से 11:02 AM |
| घटस्थापना अभिजित मुहूर्त | 12:31 PM से 01:15 PM |
| प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ | 29 जनवरी 2025 को 06:05 PM बजे |
| प्रतिपदा तिथि समाप्त | 30 जनवरी 2025 को 04:10 PM बजे |
| मीन लग्न प्रारम्भ | 30 जनवरी 2025, 09:43 AM बजे |
| मीन लग्न समाप्त | 30 जनवरी 2025 को 11:14 AM बजे |
माघ गुप्त नवरात्रि पूजन विधि (Magh Gupt Navratri Puja Vidhi)
- माता की पूजा के लिए चौकी सजाएं।
- शुभ मुहूर्थ में कलश की स्थापना करें।
- इसके बाद माता को चुनरी चढ़ाएं और उन्हें श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
- फिर माता के मंत्रों का जाप करें।
- दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- कपूर या घी से माता की आरती उतारें।
- इस दौरान व्रत रख रहे हैं तो आप फलाहार ग्रहण कर सकते हैं।
- नवरात्रि के दिन सुबह-शाम दोनों समय माता की आरती जरूर करनी चाहिए।
माघ गुप्त नवरात्रि का महत्व (Magh Gupt Navratri Ka Mahatva)
कहते हैं जो भक्त माघ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से अराधना करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ बेहद ही शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। माघ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी माता, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती माता, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की साधना की जाती है।
