27 October Ka Panchang: 27 अक्टूबर के दिन छठ पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त, पंचांग से जानिए सूर्यास्त की टाइमिंग, नक्षत्र, योग और करण

27 October Ka Panchang: 27 अक्टूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन छठ महापर्व के चलते सूर्यास्त के समय संघ्या अर्घ्य दिया जाएगा। पंचांग के माध्यम से आप सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का समय जान सकते हैं। इसके साथ ही शुभ व अशुभ काल के बारे में भी जान सकते हैं।

27 October Ka Panchang: 27 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अनुकूल है। यह दिन छठ महापर्व का हिस्सा है, जब सूर्य उपासना विशेष फलदायी होती है। इस दिन व्रती महिलाएं संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगी। पंचांग के माध्यम से दिन के शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और अन्य ज्योतिषीय जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही सूर्यास्त का समय भी आप पंचांग के माध्यम से जान सकते हैं।

27 अक्टूबर का पंचांग (1)

27 अक्टूबर का पंचांग

सूर्योदय और सूर्यास्त व चंद्रोदय, चंद्रास्त का समय

सूर्य आज सुबह 6:30 बजे उदय होगा और शाम 5:40 बजे अस्त होगा। चंद्रमा सुबह 11:35 बजे उदय होगा और रात 9:43 बजे अस्त होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 10 मिनट 24 सेकंड रहेगी, जबकि रात की अवधि 12 घंटे 50 मिनट 17 सेकंड रहेगी। मध्याह्न दोपहर 12:05 बजे होगा।

End of Feed